फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व मंत्री का काफिला रोका, एसडीएम से झड़प

विज्ञापन
जवही दयाल मे सपाइयों की गाड़ी को आगे जाने से रोकती पुलिस से हुई नोक झोंक।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को राहत सामग्री बांटने जा रहे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के काफिले को प्रशासन ने रोक दिया। चैनपट्टी गांव के समीप हुई इस घटना के बाद पूर्व मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रशासन ने बंधे पर चल रहे बचाव कार्य और यातायात प्रभावित होने का हवाला देते हुए काफिले को रोक दिया। बाद में प्रशासन ने मामले को शांत कराया और राहत सामग्री तथा पूर्व मंत्री के वाहन को क्षेत्र में जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, जो सपा नेता भी हैं, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और राहत सामग्री बांटने पहुंचे थे। उनके काफिले में राहत सामग्री के वाहन के अलावा सपा नेता इलियास अंसारी, अभिनाश प्रताप सिंह सहित अन्य सपा नेताओं के सात-आठ अन्य वाहन भी शामिल थे। काफिला जीरो बंधे से आगे बढ़ा तो चैनपट्टी गांव के पास प्रशासन ने उसे रोक दिया। प्रशासन ने केवल दो वाहनों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने की अनुमति दी। अन्य वाहनों को राहत व बचाव कार्य प्रभावित होने का कारण बताकर रोक दिया गया।
इस पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह अपने वाहन से नीचे उतरे। उनकी ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से झड़प शुरू हो गई। बाद में बाढ़ ड्यूटी पर मौजूद एसडीएम कप्तानगंज आकांक्षा मिश्रा और पूर्व मंत्री के बीच तीखी बहस हुई। प्रशासन ने पूर्व मंत्री को राहत व बचाव कार्य प्रभावित होने का तर्क देकर शांत कराया। इसके बाद जरूरी वाहनों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने की अनुमति दी गई। इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज़ एजेंसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

-पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल सभी वाहनों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने देने से राहत व बचाव कार्य प्रभावित होता। उनके साथ कई गाड़ियां थीं। दो गाड़ियों के साथ जाने के लिए कहा गया। इसका साथ में मौजूद लोगों ने विरोध किया था। बातचीत के बाद पूर्व मंत्री को शांत कराया गया। उन्हें इलाके में जाने की अनुमति दी गई। -आकांक्षा मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें