फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन का बेमियादी धरना शुरू

Mon, 04 Apr 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही/तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही में अनियमितता व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में लोगों ने सोमवार को रामजानकी मंदिर परिसर में धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि अनियमितता की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे क्षेत्र के लोग नगर पंचायत के पास स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में एकत्र हुए और पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर आयोजित सभा में पूर्व चेयरमैन ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर कई कार्यों में अनियमितता बरती गई।

उन्होंने नगर पंचायत की तरफ से कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच में दोषी मिलने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


सभा को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर अजय वर्मा, भगवान रौनियार, रकीब आलम, हसमुल्लाह, अमरनाथ शर्मा, अनवर, ताराचंद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें