फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम पर हमला, बंधक बनाया, गाड़ियां तोड़ीं

विज्ञापन
वन विभाग की टीम का क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पर हमला, बंधक बनाया, गाड़ियां तोड़ीं
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को मुक्त कराया
पुलिस ने आठ नामजद और करीब 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है केस
खड्डा (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की महिला अधिकारी के नेतृत्व में अवैध लकड़ी बरामद करने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बंधक बनाकर उनकी पिटाई करने का आरोप है। सरकारी वाहन तोड़ दिए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह जान बची। इस मामले में आठ नामजद सहित 18 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार खड्डा थानाक्षेत्र से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र के पास लौकरिया थानाक्षेत्र के अड़गना गांव में मंगलवार को जंगल की अवैध लकड़ी होने की सूचना मिली थी। शाम को मदनपुर वनक्षेत्र की प्रभारी वन क्षेत्र अधिकारी (एसीएफ) अमिता राज के नेतृत्व में तीस वन कर्मचारियों की टीम गांव में छानबीन करने पहुंची। तभी वहां पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने हमला कर दिया। महिला अधिकारी सहित कई कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। इसी बीच दो घरों में आग लग गई। इससे ग्रामीण और उग्र हो गए और चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले के बाद कई वनकर्मी जान बचाकर भाग गए, लेकिन कुछ बंदी हो गए। देर रात तक बवाल चलता रहा।सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह वन विभाग के लोगों को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसीएफ अमिता राज ने बताया कि टीम पर जानलेवा हमला करने व बंधक बनाने वाले आठ नामजद व करीब 18 अज्ञात लोगों के विरुद्ध लौकरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें