फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वन विभाग ने भिक्षु ज्ञानेश्वर को भेंट किया पौधा

Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी ने म्यांमार बुद्ध विहार में कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष को पौध भेंट किया। उन्होंने पौधरोपण कर धरती पर हरियाली फैलाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


कसया वन रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राना ने कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को पौध भेंट किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक धरती पर खाली पड़े स्थलों पर पौधरोपण कर ही पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। यह अभियान अब आगे भी चलेगा। वन विभाग पौधरोपण और पेड़ों को बचाने के लिए कटिबद्ध है। वन ही जीवन के आधार हैं। प्राण वायु हमें हरे पेड़-पौधों से ही मिलती है। पौधरोपण कार्यक्रम में सबके सहभागिता से सफलता हासिल की जा सकती है। इसके पूर्व हिरण्यवती नदी के करुणा सागर स्थल परिसर में भी नगरपालिका, रोटरी क्लब और वन विभाग के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र, श्रवण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें