फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर लखनऊ जाएंगीं

Sat, 24 Sep 2016 11:53 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने शनिवार को बारिश में ही कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। इनका कहना था कि यदि शासन-प्रशासन का यही रवैया रहा तो 27 सितंबर को लखनऊ में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा दुबे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर हैं। धूप और बारिश की परवाह किए बिना कलेक्ट्रेट पर धरना दे रही हैं, फिर भी शासन-प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो 27 को प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लखनऊ पहुंचेंगी। वहां रैली निकालने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिलाध्यक्ष कौशिल्या सिंह ने कहा कि दो सितंबर से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल को 23 दिन बीत गए, लेकिन कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में असंतोष व्याप्त है। धरने में जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री सिंह, सरोज देवी, ब्लॉक अध्यक्ष रजिया आगा, मंजू शर्मा, सुमित्रा श्रीवास्तव, जयलक्ष्मी श्रीवास्तव, प्रभावती शर्मा, अनीता देवी, उषा शर्मा, शकुंतला राय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें