फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल : बटलोहिया-कुशीनगर के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम सभा रुदवलिया के पुरवा बटलोहिया में पूर्वांचल फुटबाॅल क्लब की ओर से आयोजित एकता कप फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को बटलोहिया ने निरभईया को एवं कुशीनगर क्लब ने खान फुटबॉल क्लब को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में युवा फुटबॉल क्लब बटलोहिया के खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब निरभईया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में कुशीनगर क्लब ने बेहद कड़े मुकाबले में खान क्लब सेखवानिया को 1-0 से शिकस्त दी। काफी प्रयास करने के बावजूद विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके पूर्व पहले मैच का उद्घाटन समाजसेवी संदीप कुशवाहा ने किया। मैच में निर्णायक की भूमिका पंकज यादव व अजय यादव ने निभायी। आयोजक बिंदू यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान दिनेश मद्धेशिया, विश्वनाथ भगत, अखिलेश यादव, धर्मनाथ यादव, रंजीत कुशवाहा, डॉ. पप्पू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें