फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की टीम ने 16 नमूने एकत्र किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा की टीम ने 16 नमूने एकत्र किए
विज्ञापन

पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से सोमवार को जिले में अभियान चलाकर खाने-पीने की दुकानों पर छापा मारा गया। इसमें 16 दुकानों से नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह ओर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन और डीएम के निर्देश पर दीपावली पर्व को देखते हुए लोगों को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान कसया के गोला बाजार, शहीद चौक व फाजिलनगर रोड, हेतिमपुर, हाटा बस स्टैंड, चखनी नीलकंठ, ढाढ़ा, पडरौना बस स्टैंड, तमकुहीराज, लतवा चट्टी आदि स्थानों से नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मनोज कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार, बृजेश कुमार, अमित कुमार राना, सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें