फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा विस्फोट मामला: कप्तानगंज एसओ लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा विस्फोट मामला: कप्तानगंज एसओ लाइन हाजिर
विज्ञापन

पडरौना। कप्तानगंज कस्बे में बीते बुधवार को हुए पटाखा विस्फोट के मामले में वहां एसओ रहे संजय कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनकी जगह पर पुलिस लाइन से मिथिलेश कुमार राय को कार्यवाहक थानेदार बनाया गया है।
कप्तागनंज कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर मुहल्ले में एक घर में बीते बुधवार को पटाखा विस्फोट के चलते चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवती ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कस्बे में जांच शुरू हुई तो दो अन्य जगहों से भी भारी मात्रा में अवैध रूप से रखा पटाखा बरामद हुआ था। हालांकि घटना के दिन केवल कस्बा चौकी इंचार्ज व बीट के तीन सिपाही ही निलंबित किए गए थे। सोमवार को थानेदार रहे संजय कुमार मिश्रा को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि पटाखा विस्फोट की घटना में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। इसके अलावा कई अन्य शिकायतें भी मिल रही थीं। पुलिस लाइन से मिथिलेश कुमार राय को कप्तानगंज का कार्यवाहक एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें