फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का करें पालन

Sat, 29 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के सभागार में 50 यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से गोष्ठी हुई। इसमें एनसीसी कैडेटों को यातायात नियमों का पालन करने, धूम्रपान नहीं करने और अपने आसपास स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमाें की अनदेखी से होती हैं। यदि शत-प्रतिशत यातायात नियमों का पालन किया जाए तो बहुत हद तक सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकती है।
उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। एएनओ डॉ. लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नशा स्वास्थ्य को खराब कर देगा। इसलिए किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। इसके बाद शहर में कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान हवलदार सर्वजीत सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर स्वाति सिंह, तेज प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें