फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, परेशान हुए यात्री

Wed, 24 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र में मंगलवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर रेल यातायात पर देखने को मिला। कोहरे के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। देर से पहुंचने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड और कोहरे की वजह से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ गईं। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहां से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन होता है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोटा, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता सहित देश के कई बड़े और छोटे शहरों के लिए ट्रेनें यहां से गुजरती हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ठंड में इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे समय काटते नजर आए। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठंड से सबसे अधिक परेशान दिखे। ट्रेनों के समय की सही जानकारी न मिलने से यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई।
घने कोहरे के चलते आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंची। वहीं सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से स्टेशन पर आई, जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें