सोमवार की सुबह घने कोहरे में आते- जाते लोग।संवाद
कप्तानगंज। कुछ दिनों से सुबह पड़ रहे कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों से संचालित लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें सोमवार को अपने निर्धारित समय से आधे घंटे से चार घंटे विलंब से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, सूरत, मुजफ्फरनगर समेत अन्य छोटे बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में बदलवा के चलते गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं।
सोमवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 4:38 बजे से एक घंटे देरी से पहुंची। सत्याग्रह सुबह 11:25 बजे से 30 मिनट देरी से पहुंची, तो चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 3:48 बजे से 20 मिनट और अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सुबह 4:10 बजे से 4:30 घंटे की देरी से पहुंची।
सोमवार की सुबह घने कोहरे में आते- जाते लोग।संवाद