फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटन हब बनाने पर फोकस, विकास का दिखाया रोडमैप

Sun, 12 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टेकुआटार में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सुनते भाजपा नेता व लोग।संवाद
विज्ञापन
कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली और भगवान महावीर की तपोभूमि होने के बावजूद कुशीनगर वर्षों तक अपनी संभावनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा सका। अब सरकार जिले को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन, शिक्षा और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द नियमित उड़ानें शुरू होंगी और इसे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की भी योजना है। इससे देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कृषि विश्वविद्यालय, नारायणी नदी पर नए पुल, सड़क नेटवर्क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सरकार का लक्ष्य केवल परियोजनाओं का उद्घाटन करना नहीं, बल्कि कुशीनगर को पूर्वांचल के विकास इंजन के रूप में स्थापित करना है, ताकि पर्यटन, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में जिले को नई पहचान मिल सके। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार हेलीपैड से तक सक्रिय नजर आए।
विकास की इबारत लिख रही सरकार : प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के लिए नजीर बन गई। दूसरे प्रांत से लोग आकर यहां की विकास और सरकार की कार्यशैली के बारे में जानकारी करते हैं और अपने यहां उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को कॉपी करते हैं। गांव, गरीब और युवाओं को रोजगार ईमानदारी पूर्वक मिल रहा है। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह, विधायक विवेकानंद पांडेय,मनीष जायसवाल, पीएन पाठक, विनय प्रकाश गौड़, डॉ. असीम कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया।

टेकुआटार में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सुनते भाजपा नेता व लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें