फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुख्यमंत्री ने परखी विद्यालय की व्यवस्था, निर्माण कार्यों की ली जानकारी

Sun, 12 Jul 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकाप्टर से उतर कर सबसे पहले दुलहिन जगरन्नाथ कुंवरि इंटर कॉलेज पहुंचे। विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता एवं समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी पहुंचे और अध्यापक और अध्यापिकाओं से पठन-पाठन की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा से विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में बेहतर शिक्षण व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें