फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंधे से ओवरफ्लो होकर गांव में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के छह टोलों में सोमवार की शाम बाढ़ का पानी घुस गया। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले बंधे से पानी ओवरफ्लो होकर गांव की ओर पहुंचने से ग्रामीण सहम गए हैं। खैरा टोला के सामने बंधे पर बने रेगुलेटर पुल के पास पानी ओवरफ्लो होने लगा। गांव वालों ने रात में बोरे में मिट्टी भरकर पानी रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमानगंज, बाजार टोला, गुर्जहवा सहित करीब छह गांवों में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बंधे पर शरण ली। ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया ने ग्रामीणों के सहयोग से रात में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्था कराई। मंगलवार सुबह नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दोपहर में विधायक विवेकानंद पांडेय, बीडीओ अनिल राय आदि ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
000000
दियारा में फंसे लोगों को नाव से सुरक्षित निकाला
कटाई भरपुरवा गांव के करीब 30 परिवार बड़ी गंडक नदी के उस पार दियारा क्षेत्र के गणेशनगर में रहते हैं। सोमवार देर रात नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वहां कई लोग फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया और पंचायत सहायक संदीप कुशवाहा ने नाव की मदद से 10 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, नदी का जलस्तर घटने से फिलहाल स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन प्रभावित इलाकों में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है। कटाई भरपुरवा बड़ी गंडक नदी के आसपास किसान खेती करते हैं। नदी में पानी बढ़ने के बाद करीब सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। केला, धान, सब्जी और गन्ना पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें