फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मददगार बन रहा ‘बाढ़ बचाव’ ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। बाढ़ के कारण गांवों के रास्ते जलमग्न होने और आवागमन प्रभावित होने के बीच अहिरौलीदान के युवाओं ने मदद के लिए स्थानीय सूचना तंत्र तैयार किया है। मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए युवा बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों की जानकारी जुटाकर एक-दूसरे तक पहुंचा रहे हैं। इससे राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों को जरूरतमंदों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

बाढ़ के बीच युवा घर-घर जाकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार और दिव्यांग लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों की सूची और उनकी आवश्यकताओं को व्हाट्सएप समूहों में साझा किया जा रहा है। पानी के बढ़ने-घटने के साथ सुरक्षित रास्तों और नाव की उपलब्धता की जानकारी भी समूह में दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रभु राय, दिनेश सिंह, उमेश सिंह, लालबाबू, इंदल सिंह, राकेश और मुन्ना सिंह ने ‘बाढ़ बचाव’ नाम से व्हाट्सएप समूह बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें