फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बाढ़ और कटान से बचाव के लिए एपी बांध व नरवाजोत बांध पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की निगरानी अब आधुनिक तकनीक के जरिए की जा रही है। बाढ़ खंड ने स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने के लिए सोलर संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। लखनऊ और गोरखपुर बाढ़ खंड कार्यालय से इसकी निगरानी की जा रही है। तय समय 15 जून तक बाढ़ से बचाव का कार्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नरवाजोत बांध की दो परियोजनाओं पर दो सीसीटीवी कैमरे तथा एपी बांध के जवही दयाल क्षेत्र में चल रही परियोजना के लिए एक कैमरा स्थापित किया गया है। इनके जरिए कार्यों की निगरानी बाढ़ खंड मुख्यालय से लेकर लखनऊ स्तर तक के अधिकारी कर रहे हैं। कैमरों के माध्यम से कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने में मदद मिल रही है। काम तय समय पर पूरा करना है। बीच-बीच में काम बंद हो जा रहा था। इस लिए कैमरे लगाए गए, ताकि लगातार काम हो और तय समय पर परियोजनाओं को पूरा किया जा सके, ताकि बाढ़ आने पर तटवर्ती गांव वालों और बंधों को बचाया जा सके।
-
नरवाजोत और एपी बांध पर स्वीकृत परियोजनाओं के तहत बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। तीनों स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्य में तेजी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे दिन के कार्यों की रिपोर्ट शाम को उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। -दीपरतन सिंह, एसडीओ, बाढ़ खंड सेवरही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें