फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ : लाल निशान के करीब पहुंची गंडक

Tue, 05 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पनियहवा में उफनाई गंडक नदी। संवाद  
विज्ञापन
तमकुहीरोड। वाल्मीकिनगर नगर बैराज से गंडक नदी के डिस्चार्ज में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार सुबह जहां डिस्चार्ज 1.24 लाख क्यूसेक था, वहीं दोपहर के दो बजे यह डिस्चार्ज डेढ़ लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। फलस्वरूप गंडक नदी लाल निशान के करीब पहुंच गई है। जिसमें वृद्धि की संभावना को देखते हुए जहां बाढ़ खंड के अभियंताओं ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। वहीं तहसील प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम तमकुहीराज ने नरवाजोत बांध का निरीक्षण किया। प्रस्तावित परियोजना कार्य को शीघ्र पूरा कराये जाने की हिदायत दी। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी राजस्वकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत एक्सटेंशन से अहिरौलीदान तक लगभग साढ़े सत्रह किलोमीटर की लम्बाई में गंडक नदी बहती है। बांध के किनारे घनी आबादी वाले गांवों से गुजरती है। पिछले कई सालों से नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े के कारण नदी के तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए थे। यही कारण है कि जब भी नदी का डिस्चार्ज बढ़ता है तो तटबंधों पर दबाव बढ़ जाता है इस समय बाढ़ खण्ड सेवरही द्वारा नरवाजोत,जवही दयाल, मुसहर बस्ती, ठोकर नम्बर चार और विरवट कोन्हवलिया में परियोजना कार्य जोर शोर से पूरा कराया जा रहा है। जिसमे अधिकांश परियोजना के कार्य तीन चौथाई से अधिक पूरा है। नरवाजोत में यह कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

जबकि नदी के डिस्चार्ज में अब लगातार वृद्धि होने लगी है। रविवार को जो डिस्चार्ज 90 हजार क्यूसेक से अधिक था। डिस्चार्ज सोमवार को सुबह 1.24 लाख क्यूसेक पहुंच गया और दो बजे 1.47 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। जिससे पिपराघाट, चैनपट्टी, विरवट, बाकखाश, बाघा चौर, नोनिया पट्टी, कचहरी टोला सहित अन्य कई जगहों पर पानी का दबाव बनना शुरू हो गया है।सोमवार को दोपहर मे तमकुहीराज तहसील की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व अन्य राजस्वकर्मियों के साथ नरवाजोत बांध पर पहुची और नरवाजोत किमी 1.700 पर 9.73 करोड़ की लागत से चल रहे परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया और शीघ्र कार्य को पूरा कराये जाने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी राजस्वकर्मियों को भी अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें