फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, इसहाक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग

Tue, 05 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते एआईएमआईएम के कार्यकर्ता। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसमें डीएम को ज्ञापन सौंपकर रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव में हुए विवाद के मारपीट में घायल इसहाक की मौत पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की भी मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष शहबाज अहमद ने कहा कि जिले में लगातार मुस्लिम, दलित और कमजोर वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इन लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिए। इसके बाद पार्टी नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मृतक इसहाक अंसारी के परिवार को न्याय और सुरक्षा दिलाने, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था कराने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें