फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar International Airport: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान का शुभारंभ आज से, यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

Fri, 26 Nov 2021 10:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कसया (कुशीनगर)।

सार

केक काटकर और यात्रियों को गुलाब का फूल देकर होगा स्वागत। दिल्ली से आएगी पहली फ्लाइट।
विज्ञापन
1 of 5
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान आज से आरंभ होगी। इसे लेकर उड़ान कंपनी स्पाइस जेट व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी व कर्मचारी तैयारी पूरी कर चुके हैं। पहली फ्लाइट दिल्ली से आएगी व इसके बाद दूसरी कुशीनगर से दिल्ली जाएगी। इन फ्लाइटों से आने व जाने वाले यात्रियों का भारतीय परंपरा के मुताबिक स्वागत किया जाएगा।

स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली से शुक्रवार दोपहर 12 से उड़ान भरकर दोपहर बाद एक बजकर 35 मिनट पर कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। 20 मिनट ठहरने के बाद वही फ्लाइट एक बजकर 55 मिनट पर कुशीनगर से दिल्ली के लिए उड़ जाएगी। इन दोनों तरफ से आने व जाने वाले यात्रियों को चंदन, टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान केक भी काटा जाएगा, तो अथॉरिटी की तरफ वाटर कैनन सैल्यूट (जल सलामी) दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
स्पाइस जेट ने जरूरी सभी तरह के अपने उपकरण आदि का इंतजाम पूरा कर लिया है। जाने वाले यात्रियों को डेढ़ घंटा पूर्व एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कहा गया है। इससे उनकी व सामान की स्कैनिंग की जा सके। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
यात्रियों का होगा भव्य स्वागत
कुशीनगर से आरंभ होने वाली घरेलू उड़ान को लेकर आने व जाने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सांसद विजय कुमार दूबे, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत भाजपा के अन्य विधायक, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एसडीएम आदि मौजूद रहेंगे। कुशीनगर सांसद यात्रियों का स्वागत करने दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से ही एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
 

4 of 5
कुशीनगर में पीएम मोदी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 20 अक्तूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम में पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसी दौरान 26 नवंबर से कुशीनगर से घरेलू उड़ान सेवा प्रारंभ किए जाने का एलान किया था। इसके बाद शाम को स्पाइस जेट ने उड़ान का शेड्यूल भी जारी कर दिया था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट की बुकिंग भी ऑनलइन प्रारंभ हो गई थी। एयरपोर्ट के काउंटर पर यात्रा का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। दोनों तरफ के यात्रियों को चंदन, टीका लगाकर व गुलाब का फूल देकर भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान केक भी काटा जाएगा तो वहीं अथॉरिटी की तरफ से वाटर कैनन सैल्यूट (जल सलामी) दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान शुरू होने से केवल यूपी के पूर्वी जिलों बल्कि बिहार के पश्चिमी जिलों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा. 280 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी के सबसे बड़े रनवे वाला एयरपोर्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें