कसया। रविवार की रात धार्मिक झंडा लगाने को लेकर कुछ युवकों में तनातनी हो गई। मामले की जानकारी सीओ और एसओ को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कराया।
दुर्गा पूजा और मुहर्रम नजदीक होने की वजह से दोनों समुदाय के लोग तैयारी में जुटे हैं।
दोनों तरफ के विभिन्न अखाड़े के लोग सड़क और गलियों में झंडा भी लगा रहे हैं।
आरोप है कि एक वर्ग के कुछ युवकों ने दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल के समीप अपना झंडा लगा दिया। इसको लेकर उस वर्ग के कुछ युवक उनके झंडे के बगल में अपना झंडा लगाने लगे।
इसको लेकर दोनों समुदायों के युवकों में तनातनी हो गई। इसकी जानकारी सीओ विनय सिंह और एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल को हुई तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों समुदाय के युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में एसओ शुक्ल का कहना है कि कुछ युवकों की ओर से नासमझी की गई थी। उन्हें समझा दिया गया है।