फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी पांच-पांच सड़कें, मांगा प्रस्ताव

Sun, 26 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछेगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग से हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच नई और जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत केलिए प्रस्ताव मांगा है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता क्षेत्र का सर्वे कर बदहाल सड़कों को चिह्नित कर रहे हैं। 31 जुलाई तक शासन को प्रस्ताव भेजा जाना है।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच सड़कों का चयन किया जाएगा। इसकी मरम्मत या जरूरत के अनुसार सिंगल लेन की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव में दो तरह की सड़कें शामिल होंगी। जो पांच साल से अधिक पुरानी हैं और गड्ढों के चलते खराब हो गई हैं। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़कों को भी प्रस्ताव में शामिल करना है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश निगम ने सहायक अभियंता को जनप्रतिनिधियों, बीडीओ और ग्राम प्रधानों से समन्वय कर सड़कों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। उन मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनसे स्कूल, अस्पताल, मंडी और बाजार जुड़े हैं। पीडब्ल्यूडी के एई राहुल सोनी ने बताया कि क्षेत्र में करीब 18 सड़कों का निरीक्षण हो चुका है। उनमें सबसे ज्यादा जरूरी पांच सड़कों का एस्टीमेट बना रहे हैं। फोटो, नक्शा और लागत के साथ प्रस्ताव तैयार है। बारिश के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें