फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कठकुइंया स्टेशन पर पाटलिपुत्र ट्रेन का ठहराव आज से

Sun, 26 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पाटलिपुत्र–गोरखपुर–पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस का कठकुइयां स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की मंजूरी दी है। रविवार से अगले छह माह तक ट्रेन का कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि इस नई सुविधा का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दूबे हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन कठकुइयां स्टेशन पर 21:21 बजे पहुंचेगी और 21:23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी के दौरान कठकुइयां स्टेशन पर 05:16 बजे पहुंचेगी और 05:18 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें