फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदही में मुस्लिम महिलाओं ने छठ का व्रत रखा

Tue, 17 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। सुख समृद्धि की कामना, संतानों की दीर्घायु और संतान की प्राप्ति की कामना के साथ दुदही क्षेत्र के कई गांवों में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने छठ व्रत रखा।
विज्ञापन

उनकी ओर से पूजन किया गया और बेटे की कोसी भरी गई। कई महिलाओं के घरवालों ने घाट पर पक्की वेदी भी बनवाई। दुदही विकास खंड के दशहवा, नंदपुर, रामपुर बरहन, पुष्पकनगर, अमवाखास, अमवादीगर आदि गांवों के मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने छठ व्रत रखकर कौमी एकता की मिसाल पेश की।
दशहवां निवासी बसरुदीन की पत्नी ललिता 55 वर्ष कहतीं है कि शादी के 10 वर्ष बाद तक जब कोई संतान नहीं हुआ तो गांव की महिलाओं के कहने पर लगभग 20 वर्ष पूर्व छठ व्रत शुरू कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उनके पांच बेटे और तीन बेटियां का जन्म हुआ। तब से उनके परिवार में छठ व्रत का सिलसिला चलता आ रहा है। घाट पर छठ की पक्की वेदी भी बनवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें