सुधीर के पैर में गोली लगी है। तीनों ही 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं। मुठभेड़ में दो अन्य बदमाश रामनगर कड़जहां थाना खोराबार रामकुमार उर्फ गुड्डू निषाद और सीताराम निषाद को भी गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से चार पहिया वाहन, बाइक, पिस्टल, कारतूस, तमंचा, 55 एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन, आठ मोहरें, चार फर्जी आरसी, चोरी के आभूषण और चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए हैं। इन सभी के खिलाफ गोरखपुर-बस्ती मंडल के विभिन्न जनपदों में चोरी, धोखाधड़ी आदि के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।