फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख कॉपियों का होगा मूल्यांकन

Sat, 17 Mar 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
उदित नारायण इंटर कॉलेज में बना मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते उप नियंत्रक राजेश कुमार मिश्र । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार इंटर कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। रविवार सुबह 10 बजे से इन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। साढ़े पांच लाख से अधिक कॉपियों के मूूल्यांकन के लिए करीब 1600 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन

इंटर की कॉपिंयों के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 600 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हाईस्कूल की कक्षा के लिए श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा और पावानगर महावीर इंटर फाजिलनगर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें दो लाख 33 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसके लिए करीब एक हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें