रामकोला क्षेत्र के पकडी बागर में शराब के नशे में गाली देने को लेकर मारपीट में घायल सोनीया,सिल्प
रामकोला। थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर में शनिवार की शाम को एक व्यक्ति नशे में पड़ोसियों को अपशब्द कहने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए,जिसमें चार महिलाएं शामिल हैं। सूचना पर आई पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर एंबुलेंस से भेजा, जहां से प्राथमिकी इलाज के बाद तीन महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पकड़ी बांगर गांव निवासी कोदई प्रसाद की पत्नी सोनिया (60), पुत्री शिल्पा (25),शालू (20), रंजन (42), तथा आशीष (13) को गांव का एक व्यक्ति नशे में अपशब्द बोल दिया। मना करने पर वह और उसके परिजनों ने मिलकर एक ही परिवार के पांच लोगों की पिटाई कर दिया। शिल्पा, सोनिया, तथा शालू को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में पुलिस गांव में गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।