फाजिलनगर। कस्बे में रासेयो के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन शनिवार को स्वंयसेवक-सेविकाओं ने साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। साक्षरता जागरूकता रैली शनिवार की सुबह शिविर स्थल से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिविर स्थल पर पहुंची। रैली में स्वंयसेवक-सेविकाओं ने शिक्षा से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। भ्रमण में संवाद स्थापित कर लोगों को शिक्षा के महत्व को साझा की। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील किया। इसके पूर्व प्राचार्य प्रो. ज्योत्सना पांडेय ने साक्षरता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं है, यह सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का आधार है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुकेश पांडेय, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. कृष्णचंद चौरसिया, रवींद्रनाथ तिवारी, देवेंद्र नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।