फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की हत्या के पांच आरोपी जेल भेजे गए, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Thu, 25 Jun 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही मे हत्या के पांचों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सेवरही। शादी समारोह में डीजे पर नृत्य के विवाद में दूल्हे के भांजे की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर मोहल्ले में सोमवार रात बरात में डीजे पर नृत्य करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने बरात में शामिल 20 वर्षीय सुजीत चौहान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया थ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के श्रीपतखाड़ बसडीला का निवासी सुजीत चौहान दूल्हे का भांजा था। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता अजय चौहान की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को एसएचओ विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीन बाबा स्थान-घाटटोला तिराहे के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गोड़, गोलू रौनियार, गोलू रावत, दिनेश चौहान और ज्योति चौहान के रूप में हुई है। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है।
-
26 जून को शिव मंदिर में संपन्न होगा विवाह
-शादी समारोह में हुई इस दुखद घटना के बाद दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। वारदात के बाद बरात बिना विवाह के ही लौट गई थी। हालांकि बाद में वर पक्ष ने विवाह संपन्न कराने का निर्णय लिया। परिजनों के अनुसार, दूल्हा पक्ष ने कन्या पक्ष से संपर्क कर कहा कि घटना में न तो लड़की का कोई दोष है और न ही दोनों परिवारों की कोई भूमिका है। ऐसे में तय विवाह को रद्द करना उचित नहीं होगा। इसके बाद कन्या और उसके परिजन दूल्हे के गांव पहुंचे। अब यह विवाह 26 जून को तमकुहीराज स्थित शिव मंदिर में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। पहले यह शादी 22 जून को धूमधाम से होनी थी, लेकिन घटना के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया। विवाह में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य शामिल होंगे। फिलहाल दोनों पक्ष आवश्यक तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें