फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कल निकाला जाएगा दसवीं मुहर्रम की ताजिया जुलूस

Thu, 25 Jun 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। दसवीं मुहर्रम को इमाम हुसैन की शहादत ताजिया जुलूस निकालकर मनाया जाता है। इमामे हुसैन की शहादत हमें जुल्म के खिलाफ हमेशा डटकर मुकाबला करना,हक के साथ हमेशा खड़े रहना व बातिल के सामने कभी सर न झुकाना बल्कि हक के लिए सर कटा देने की सीख देता है। ये बातें मौलाना दरवेश आलम मिस्बाही ने कहीं। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमामे हुसैन कर्बला में हक के लिए ही अपने 72 साथियों के साथ मुहर्रम के दसवीं तारीख को शहीद हो गए थे। कर्बला की जंग किसी हुकूमत हासिल करने के लिए नहीं थी न ही सर बुलंदी के लिए थी बल्कि हक व बातिल का मुकाबला था जिसमें हजरत इमामे हुसैन ने बातिल याजीद के सामने सर झुकाना पसंद नहीं किया बल्कि हक के लिए सर कटाना पसंद किया। जो हमें हमेशा सीख देती हैं की बातिल का डटकर मुकाबला करो और हमेशा हक व सच के साथ खड़े रहो। साथ ही उन्होंने हर मुश्किल वक्त में खुदा की इबादत करना भी सिखलाया। उन्होंने कर्बला के जंग में भी खुदा की इबादत नहीं छोड़ी। जंग के मैदान में ही नमाज पढ़ते वक्त सजदे में उन्हें शहीद कर दिया गया। इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम है। दसवीं मुहर्रम को मुस्लिम समुदाय के लोग इमामे हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकालने के साथ उनके नाम से फातिहा कर गरीबों में भोजन व रुपये दान करते हैं। रोजे भी रखते हैं और नफील नमाजे व कुरान पढ़कर इबादत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें