फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मछली व्यवसायी ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 03:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मछली व्यवसायी तीन बच्चों का पिता है। उसकी नीयत उसकी बेटी के प्रति खराब है। दो बार उसने बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की है। कई बार छेड़खानी की है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मछली व्यवसायी ने कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर टाल-मटोल कर रही है।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 साल की बालिका कक्षा चार की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस के गांव का रहने वाले 40 साल के मछली व्यवसायी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया। उसने बालिका को एक मोबाइल खरीदकर दिया है। उससे अश्लील बातें करता है।

इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो उन्होंने बालिका का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। आरोप है कि मछली व्यवसायी ने लाल रंग के स्याही से अश्लील पत्र लिखकर घर पर भेजा, जिसमें परिवार वालों को धमकी भी दी है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मछली व्यवसायी तीन बच्चों का पिता है। उसकी नीयत उसकी बेटी के प्रति खराब है। दो बार उसने बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की है। कई बार छेड़खानी की है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी के घर पुलिस गई थी, लेकिन वह मिला नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें