फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मछुआरे की मुंबई में डूबने से मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव खैरेटवा के एक मछुआरे की मुंबई के समुंद्र में डूबकर मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को फोनकर इसकी जानकारी दी। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। खैरेटवा सुभाष चन्द्र साहनी (55 वर्ष) की मुंबई में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुभाष करीब छह माह पहले मुंबई मछली पकड़ने के काम के लिए गए थे। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व समुद्र में अचानक तेज लहर उठने से सुभाष पानी में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना महाराष्ट्र पुलिस ने फोन के माध्यम से कप्तानगंज थाना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शव को जल्द से जल्द गांव लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें