फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नोनिया पट्टी में सोमवार की देर शाम बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत का काम कर रहे बिजली मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माघी कोठीलवा निवासी 35 वर्षीय गुड्डू यादव बिजली मिस्त्री का काम करता था। सोमवार की देर शाम नोनिया पट्टी में एक व्यक्ति के घर की बिजली खराब हो गई थी। उसे ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा कि अचानक करंट की चपेट में आकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। वह बुरी तरह से झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने रविंद्र नगर स्थित मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेई प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि मृतक उपकेंद्र का लाइनमैन नहीं था। विभाग को बगैर सूचना के ही वह काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें