फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले घर आने की जद्दोजहद...अब लौटने की

Fri, 31 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया बस स्टेशन पर रोडवेज बस आजे ही जुटी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। दिवाली और छठ पर छुट्टी पर आए परदेसी कर्मभूमि की ओर लौटने लगे हैं। इसको लेकर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। यह हालात कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बीते दो दिनों से बनी हुई है।
विज्ञापन

कन्फर्म टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें तत्काल कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह है कि आगामी 10 नवंबर तक इस रूट से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की सीटें फुल हैं।
बृहस्पतिवार को स्टेशन पर आरक्षण केंद्र के सामने लाइन में टिकट के लिए खड़े किसी यात्री को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन गोरखपुर नरकटियागंज और कप्तानगंज थावे रूट की ट्रेनों का संचालन होने के कारण छोटे-बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते स्टेशन पर कमोबेश यात्रियों की भीड़ बनी रहती है लेकिन विभाग की तरफ से एक ही रिजर्वेशन काउंटर है, इससे यात्रियों को तत्काल टिकट मिलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग में सॉफ्टवेयर हैकर कन्फर्म टिकट अधिक रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं। विभाग के अनुसार, कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपर फास्ट सहित सभी ट्रेनों में 10 नवंबर तक सीटें खाली नहीं हैं।
10 नवंबर तक ट्रेनों में टिकट की स्थिति : 10 नवंबर तक कप्तानगंज से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 17 वेटिंग, थर्ड एसी में पांच और टू टियर एसी में पांच वेटिंग चल रही है।
अमृत भारत एक्सप्रेस में 124 वेटिंग, सप्तक्रांति सुपर फास्ट स्लीपर 92 वेटिंग, थर्ड एसी में 45 वेटिंग और टू टियर एसी में 15 वेटिंग, आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 87 वेटिंग, थर्ड एसी में 5 वेटिंग और टू टियर एसी में पांच वेटिंग है।
सप्तक्रांति सुपर फास्ट स्लीपर में कोई सीट नहीं है, जबकि थर्ड एसी में 26 वेटिंग और टू-टियर एसी में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 35 वेटिंग व थर्ड एसी में 17 वेटिंग और टू-टियर एसी में 10 वेटिंग है। मुंबई से कप्तानगंज तक आने वाली अवध एक्सप्रेस की स्लीपर की सीटें फुल हैं।
इसके थर्ड एसी में 42 और टू टियर एसी में 15 वेटिंग चल रही है। कप्तानगंज से कोलकाता तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में छह नवंबर तक स्लीपर की सीट में 70 वेटिंग, थर्ड एसी में 29 और टू-टियर एसी में 10 वेटिंग है। कोलकाता से कप्तानगंज तक आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में सात नवंबर तक स्लीपर में 58 वेटिंग, थर्ड एसी में 67 और टू टियर में पांच वेटिंग है। कप्तानगंज से जम्मू-कश्मीर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में छह नवंबर तक सभी क्लास की सीटें फुल हैं। जम्मू-कश्मीर से कप्तानगंज तक आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में सात नवंबर तक स्लीपर में 150 वेटिंग, थर्ड एसी में 74 और टू टियर एसी में 24 नंबर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें