फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा में रमजान के पहले जुमे की हुई नमाज

Sat, 21 Feb 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज जिले की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। हाटा के मदनी मस्जिद पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

रमजान माह के पहले जुमे की नमाज मस्जिदों पर रोजेदारों ने अदा दिया। शहर के छावनी, जमालपुर नौका टोला, सरदार पटेल नगर जामिया मस्जिद के अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिद में रोजेदारों ने नमाजद अदा किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। वहीं विवादों से नाता रखने वाली हाटा कस्बे के मदनी मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सभी एसडीएम, तहसीलदार, राजस्वकर्मी और पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें