फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से बालक घायल
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने गाड़ी व चालक को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस देर से पहुंची तो नाराज लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ ईंट पत्थर भी चले। हालांकि पुलिस कर्मियों ने संयम व सूझबूझ का परिचय देते हुए माहौल को बिगड़ने से बचा लिया।
विज्ञापन

पचार गांव के मोड़ पर देऊरवा गांव की तरफ से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से पचार निवासी मनोज साहनी का 12 वर्षीय पुत्र बादल साहनी घायल हो गया। अनियंत्रित बोलेरो भी पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना के बाद भी कप्तानगंज पुलिस देर से मौके पर पहुंची तो नाराज लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई तो ईंट पत्थर चलने लगे। मौके पर एसओ कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायल बादल साहनी को इलाज के लिए भेजा गया। पिता मनोज साहनी ने बताया कि बालक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक व बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें