फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपातकाल में महत्वपूर्ण हैं अग्निशमन केंद्र

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया और हाटा में बने फायर सर्विस भवन का डीजी (सीएमडी) उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम प्रेमचंद मीना ने शनिवार को निरीक्षण किया। भवन पर फायर सर्विस से जुड़े उपकरणों के बारे में जानकारी ली। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा और सीओ कसया कुंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

महानिदेशक प्रेमचंद मीना ने फायर सर्विस भवन में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों का विस्तार से जायजा लेते हुए भवन के डिजाइन, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, वाहन पार्किंग क्षेत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधाओं की गुणवत्ता देखी। उन्होंने इस भवन को जनपद में अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि यह सुविधा न केवल अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें