फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शासकीय कार्यालयों में होगी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के शासकीय कार्यालयों, तहसीलों एवं विकास खंड कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि इन निर्देशों का उद्देश्य अग्निकांड की संभावनाओं को न्यूनतम करते हुए मानव जीवन, महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेखों एवं राजकीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जारी दिशा-निर्देशों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक कार्यालय में एमसीबी एवं आरसीसीबी की स्थापना, वायरिंग का नियमित परीक्षण, एक ही सॉकेट पर अत्यधिक उपकरणों के उपयोग पर रोक तथा कार्यालय बंद होने पर मेन स्विच अनिवार्य रूप से बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए एक जिम्मेदार अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यालय में पर्याप्त संख्या में एबीसी प्रकार के अग्निशामक यंत्र तथा रिकॉर्ड एवं सर्वर कक्षों के पास अग्निशामक यंत्र लगाए जाएंगे। इनकी नियमित जांच, रिफिलिंग एवं रखरखाव के लिए पृथक रजिस्टर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा। सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें