फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूई की दुकान में लगी आग, अफरा-तफरी

Fri, 15 Dec 2017 12:19 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रूई की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही (कुशीनगर)। सेवरही कस्बे के गांधी नगर मुहल्ले की एक दुकान में बृहस्पतिवार को लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। रूई की इस दुकान में लगी आग के चलते धुआं और लपट देखकर लोग बड़े हादसे की आशंका से सहम गए। लोगों ने बहुत प्रयास करके आग बुझाया। आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया। झुलसे युवक को सेवरही सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सेवरही कस्बे की पुलिस चौकी के बगल में गांधी नगर मुहल्ला निवासी रूप नारायण मद्देशिया की गद्दा रजाई की दुकान है। दुकान में काफी मात्रा में रूई के अलावा तैयार गद्दा व रजाई रखा हुआ था। बृहस्पतिवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं। दुकान में मौजूद लोगों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया। तब तक लपटों ने पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया। रुई के बंडल और गद्दा-रजाई जलने की वजह से धुआं और लपटें देख अगल-बगल के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास करके आग को और फैलने से रोका। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। आग बुझाने के प्रयास में कालीचरण मद्घेशिया का हाथ झुलस गया। दुकानदार रूप नरायण मद्घेशिया के अनुसार आगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। सेवरही के चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें