फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को विस्तार देने की दी चेतावनी

Fri, 15 Dec 2017 12:12 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को विस्तार देने की दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र की अगुवाई में विद्युत वितरण मंडल कसया परिसर में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से धरना दिया। इसके बाद संगठन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। इसमें संविदा कर्मियों से जुड़ी 21 मांगों का जिक्र किया गया है। मांगें जल्दी पूरी नहीं होने पर आंदोलन को विस्तार देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र की अगुवाई में विद्युत वितरण मंडल कसया परिसर में कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से धरना दिया। तीन घंटे तक धरना देने के बाद अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार सिंह वहां पहुंचे। उन्हें संगठन की तरफ से 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत करने, छठें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप वेतन देने, संविदा कर्मियों की ईपीएफ राशि जमा कराने, अकुशल व कुशल कर्मचारियों को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान देने, देवरिया और बस्ती मंडल में हुए टेंडरों के आवंटन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराकर अनुबंध को तत्काल निरस्त करने, टाइम स्केल की विसंगतियां दूर कराने की मांग की गई है। सहायक लेखाकार पद की विभागीय परीक्षा में बीकॉम की बाध्यता समाप्त करने, कसया और पडरौना के अनुरक्षण कार्य के लिए अनुबंध को बार-बार एक एजेंसी को दिए जाने की जांच कराने, वर्ष 2015 में 10 श्रमिक नेता व 155 कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं। इस दौरान अशोक राय उमेश चौधरी, जय प्रकाश, मंजेस कुशवाहा, अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें