फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात घरों की गृहस्थी खाक

Sun, 15 Apr 2018 11:04 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अाग - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
गौरी श्रीराम।   विशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी श्रीराम के लालगंज टोला में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सात लोगों का घर जल गया। इस घटना में घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आगलगी की इस घटना के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने की चर्चा से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

 
गौरीश्रीराम के लालगंज टोले में रविवार  को लोग अपने खेतों में काम करने गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने कुछ ही देर बाद एक घर से तेज आवाज निकली। लोग इसे रसोई गैस सिलेंडर फटने की आवाज बता रहे थे। इसके चलते वहां भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग अपना सामान छोड़कर गांव से दूर भाग गए। आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची तब तक सात लोगों के घर व उनमें रखे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। एसओ विशुनपुरा मौके पर पहुंचे और लोगों को आग बुझने के बाद ही घरों में जाने दिया। आग लगी की इस घटना में सलमुद्दीन के घर में रखा 20 हजार रुपये जल गया। यह रुपया कर्ज वापसी के लिए रखा हुआ था। इसके अलावा रमजान, अली, हुसैन, नबाब, भुट्टू,  सलामुद्दीन, साहबजान, ढेला के घर व सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें