फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 22 झोपड़ियां जलीं

Sat, 22 Apr 2017 11:55 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
22 झोपड़ियां जलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पिपराघाट के शिव टोला में शनिवार को दोपहर में लगी आग से 22 लोगों की झोपड़ियां और उसमे रखा सारा समान जल गया। आग लगने से गांव में चीख पुकार मच गई। रास्ता नहीं होने के चलते फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर समय से नहीं पहुंच पाई। इसकी वजह से आग बुझाने के लिए लोगों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के शिव टोला में शनिवार को लगभग पौने बारह बजे किसी के घर में खाना पकाया जा रहा था। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को अपना सामान निकालने का भी वक्त नहीं मिला। घटना की जानकारी होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पिपराघाट गांव तक तो पहुंच गई, लेकिन इस टोले में जाने के लिए रास्ता नहीं होने के चलते वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। गांव वालों को अपने प्रयास से ही आग बुझानी पड़ी। इस घटना में विक्रम, सुरेंद्र, विनोद, मंशी, शारदा, मैनेजर, बदरी, शंकर, तुफानी, विंध्याचल, महातम, लल्लन, केदार, चंद्रशेखर, लच्छीराम, अजय, वासदेव, अमावस, कन्हैया, बाला, पहाडी, राधेश्याम आदि 22 लोगों की झोपडियां जली हैं। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, राजस्व निरीक्षक बनारसी प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर सिंह, लेखपाल सुरेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें