फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को ओडीएफ बनाने में सभी मिलकर करें सहयोग-एसडीएम

Sat, 22 Apr 2017 11:50 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गांव को ओडीएफ बनाने में सभी करें सहयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को खड्डा ब्लाक सभागार में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को ओडीएफ बनाने में सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम जयचंद पांडेय ने कहा कि गांवों को ओडीएफ बनाने में महिला कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को जागरूक किए बिना हर घर में शौचालय का सपना पूरा नहीं होगा। डीसी मनरेगा महेंद्र चौबे ने कहा कि गांव को गंदगी से मुक्त कराने के लिए महिलाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक में जो परिवर्तन हुआ है उसमें महिला कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने कहा खड्डा ब्लाक के सभी गांवों को एक वर्ष के भीतर ओडीएफ बनाने का प्रयास किया जाएगा। संचालन बृजेशनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर शशिभूषण सिंह, मैनेजर सिंह, नंदू मिश्र, सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह, रामप्रताप पाल, डॉक्टर अरविंद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें