कसया। नगर के विद्युत एक्सईएन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अज्ञात कारणों से तीन दिन पूर्व आग लग गई थी। शनिवार को पुनः उसमें से धुआं उठने के बाद आग लग गई। जिस पर कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को बुझवाया। इसी कार्यालय में बुधवार को खोलने के लिए चपरासी पहुंचा। उसमें आग लगी थी। जिसमें रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज जल गए थे। घटना को लेकर अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया था। कार्यालय में आग लग रही या साजिश के तहत लगाई जा रही है। इसकी चर्चा लोगों में है।
कार्यालय सहायक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज हवा बहने की वजह से धुआं उठा है पुनः आग बढ़ने लगी है। कार्यालय का भवन काफी पुराना एवं जर्जर हो गया है। घटना की जानकारी एक्सईएन को दी गई है।