फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कपड़े और जूते की दुकान में लगी आग, सामान राख

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के रोवारी के बागनाथ चौराहा स्थित अशोक कुशवाहा की कपड़े की दुकान में रविवार की रात आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद फायरब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 50 लाख के कपड़े और बीस हजार नकद जलकर राख होने की बात कही जा रही है। पुलिस और हल्का लेखपाल ने क्षति की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

अशोक कुशवाहा ने अपने मकान में कपड़े और जूता-चप्पल की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह रविवार शाम सात बजे तक दुकान बंद कर बगल के कमरे में सोने चले गए। रात लगभग तीन बजे ताप और धुएं का अहसास होने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने कमरा खोला तो दुकान धूं-धूं कर जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें