फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिषदीय स्कूलों से बर्खास्त 16 शिक्षकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में कार्यरत रहे परिषदीय विद्यालयों के बर्खास्त 16 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज होगी। इस बावत बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है। इनमें से एक शिक्षक को छोड़कर सभी 2022-24 के बीच बर्खास्त हुए थे। फर्जीवाड़ा कर परिषदीय विद्यालयों में नौकरी पाने के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 2022 से 2025 के बीच 16 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। इन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया था। पर इन बीईओ की लापरवाही से अब तक इन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन

इधर एसटीएफ ने इस मामले को बीएसए के सामने उठाया तो बीएसए ने बीईओ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बर्खास्त शिक्षकों में सलेमपुर ब्लॉक के उप्रा विद्यालय बरडीहा दलपत की गरिमा सिंह, कन्या प्रावि इचौना बाजार के शिवकुमार मिश्र, रुद्रपुर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भगवान माझा के विजय बहादुर यादव शामिल हैं।
वहीं भलुअनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहोर धनौती के अशोक कुमार आर्य, प्रावि रुस्तमपुर के दुर्गेश कुमार भारती, प्रावि बारा मुकुंद के राजीव, गौरीबाजार ब्लॉक के प्रावि जगदीशपुर के दीपक, कंपोजिट विद्यालय अकटही के जितेंद्र कुमार मिश्र, तरकुलवा ब्लॉक के प्रावि रतनपुरा के नजीर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बरहज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लहछुआ के संजय कुमार, बनकटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भठही भाठ के आगरे नाथ तिवारी, परगसहां के राजेश कुमार शर्मा, भागलपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया के शैलजा मिश्रा, अड़िला के जयप्रकाश तिवारी, बलिया दक्षिण के संतोष कुमार उपाध्याय, भटनी ब्लॉक के प्रावि सिसवां पांडेय के विनय कुमार यादव शामिल हैं। फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें