उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को 26 जून की शाम पांच बजे गांव का विकास पटेल घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया जब वह काम कर घर लौटा तो वह काफी खोजबीन करने लगा पर कुछ पता नहीं चला। देर रात रात्रि नौ बजे करीब युवक युवती को गांव के बाहर छोड़ कर चला गया। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष एसएचओ आलोक यादव ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।