फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैर इरादतन हत्या की कोशिश में प्राथमिकी

Wed, 21 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत बड़हरा बुजुर्ग टोला पडरहा निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि तीन जनवरी 2025 को बच्चों के पुराने विवाद को लेकर सुनील, संध्या देवी, मरछिया देवी, स्कान्दनी भारती घर में घुस आए। इन लोगों पर घर में तोड़फोड़ कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में बीच-बचाव करने आए रितेश और सीमा को भी घायल कर दिया। सभी घायलों को दुदही सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरोज देवी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास सहित मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें