फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोर को भगाने वाले युवक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए। किशोरी के पिता ने आरोपित व उसके भाई समेत उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। घटना छह दिसंबर की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि घटना के दिन उसके पड़ोस का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी का साझा देकर बहला-फुसलाकर कही भगा ले गया है। जानकारी होने पर पड़ोसी के घर परिजन जाकर उलहना दिए तो युवक के परिजन मारपीट पर उतारू हो गए और भगा दिए। घर वालों ने बताया कि युवक बेटी को मोबाइल खरीदकर पहले से दिया था। पुलिस ने युवक,उसके भाई और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें