गंगुआ बाजार। शिव सरेया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को फंदे से लटकी मिली महिला के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिव सरेया बुजुर्ग के कमलेश की 30 वर्षीय पत्नी कमलेश शर्मा का कमरे में शव फंदे से लटका मिला था। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थे। महिला के भतीजे की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी पति कमलेश शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति कमलेश शर्मा, सास और ससुर के खिलाफआत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद