फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर दौड़ी मासूम एंबुलेंस से कुचली, माैत

Sun, 17 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के मुरली छपरा गांव के समीप शनिवार दोपहर 102 नंबर एंबुलेंस की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बाइक से उतर कर मासूम दूसरी बाइक पर बैठी अपनी मां के पास जाने के लिए दौड़ी। इसी बीच एंबुलेंस की चपेट में आ गई। मासूम की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मंदिर में पूजा करने के बाद मां-बेटी अपने रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के घोड़ा देऊर गांव निवासी ललिता देवी अपनी चार वर्षीय बेटी आरोही के साथ बाला छत्तर मंदिर में पूजा करने गई थीं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपने रिश्तेदार शिवम गौतम की बाइक पर आरोही और दूसरे रिश्तेदार की बाइक पर खुद सवार होकर ललिता देवी घर लौट रही थीं। रामकोला थाना क्षेत्र के पगार ग्राम सभा के मुरली छपरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइक अलग-अलग दिशा में रुकीं। इसी दौरान आरोही अचानक शिवम की बाइक से उतरकर दूसरी बाइक पर बैठी मां के पास जाने के लिए दौड़ी, तभी खोटही की ओर से आ रही 102 नंबर एंबुलेंस की चपेट में आ गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को उसी एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मां ललिता देवी अपनी बेटी के शव से लिपटकर बिलखने लगीं और बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें